Class 10th Sanskrit objective Question sanskrit ka model paper 2021 | sanskrit ka question bank 2021 | sanskrit ka vvi question for matric exam 2021
1. ‘ नीतिश्लोकाः ‘ पाठ के रचनाकार कौन है ?
( क ) चाणक्यः ( ख ) विदुरः
( ग ) भर्तृहरिः ( घ ) अमरुकः
उत्तर- ( ख )
2. ‘ नीतिश्लोकाः ‘ पाठ महाभारत के किस पर्व से संकलित है ?
( क ) भीष्मपर्व ( ख ) आदिपर्व
( ग ) उद्योगपर्व ( घ ) सभापर्व
उत्तर- ( ग )
3. ‘ विदुरनीति ‘ किस ग्रन्थ का अंश विशेष है ?
( क ) रामायण ( ख ) महाभारत
( ग ) उपनिषद् ( घ ) वेद
उत्तर- ( ख )
4. महाभारत का अंश विशेष ‘ विदुरनीति : ‘ नामक ग्रंथ के रचनाकार कौन है ?
( क ) महात्मा विदुर ( ख ) आर्यभट्ट
( ग ) कालिदास ( घ ) श्रीकृष्ण
उत्तर- ( क )
5. विदुरः कः आसीत् ?
( क ) राजा ( ख ) सैनिक :
( ग ) मन्त्रीप्रवरः ( घ ) सेवक
उत्तर- ( ग )
6. नीतिश्लोकाः पाठ में किसके प्रश्नों का उत्तर बिदुर द्वारा दिया गया
( क ) दुर्योधन ( ख ) धर्मराज
( ग ) कर्ण ( घ ) धृतराष्ट्र
उत्तर- ( घ )
7. मूढचेता नराधमः कस्मिन् विश्वसिति ?
( क ) अविश्वस्ते ( ख ) विश्वस्ते
( ग ) बुद्धिमति ( घ ) विदुषि
उत्तर- ( क )
8. उत्तमा शान्तिः का ?
( क ) अहिंसा ( ख ) दया
( ग ) कृपा ( घ ) क्षमा
उत्तर- ( घ )
9. का परमा तृप्तिः ?
( क ) विद्या ( ख ) भोजनम् ( ग ) धनम् ( घ ) मिष्टान्नम् उत्तर- ( क )
10 , नरक के कितने द्वार बताये गये हैं ?
( क ) तीन ( ख ) चार
( ग ) पाँच ( घ ) एक
उत्तर- ( क )
11. विद्या केन रक्ष्यते ?
( क ) शयनेन ( ख ) योगेन
( ग ) दानेन ( घ ) बलेन
उत्तर- ( ख )
12. विनयः कं हन्ति ?
( क ) अकीर्तिम् / अपयश ( ख ) शत्रुम्
( ग ) रोगम् ( घ ) मित्रम्
13. केषां तत्त्वज्ञः पण्डितः उच्यते ?
( क ) पञ्चतत्त्वानाम् ( ख ) नराणाम्
( ग ) सर्वभूतानाम् ( घ ) पशुनाम्
उत्तर- ( ग )
14. अनाहूतः कः प्रविशति ?
( क ) मूढचेता / नराधमः ( ख ) बुद्धिमान् विद्वान्
( ग ) चौर : ( घ ) उदण्डः
उत्तर- ( क )
15. धर्म : केन रक्ष्यते ?
( क ) शस्त्रेण ( ख ) सत्येन
( ग ) बलेन ( घ ) अहिंसया
उत्तर- ( ख )
16. क्षमा कं हन्ति ?
( क ) मित्रम् ( ख ) शत्रुम्
( ग ) बलवत्तरम् ( घ ) क्रोधम्
उत्तर- ( घ )
17. सुखावहा का ?
( क ) सत्यम् ( ख ) अहिंसा
( ग ) धनम् ( घ ) यानम्
उत्तर- ( ख )
19. नरकस्य त्रिवि द्वारं कस्य नाशनम् ?
( क ) परमात्मनः ( ख ) कर्मण :
( ग ) आत्मनः ( घ ) धर्मस्य
उत्तर- ( ग )
20. केन पह दोषाः हातव्याः ?
( क ) भूतिमिच्छता पुरुषेण ( ख ) धनमिच्छता बालेन
( ग ) मित्रमिच्छताजनेन ( घ ) कार्यमिच्छता कृषकेन
उत्तर- ( क )
21. सर्वश्रेष्ठ धन क्या है ?
( क ) पुत्र ( ख ) धर्म / कर्त्तव्य
( ग ) पत्नी ( घ ) पितृसेवा
उत्तर- ( ख )
22. रूप की रक्षा कैसे होती है ?
( क ) दवा खाने से ( ख ) क्रीम लगाने से
( ग ) मृजया / उबटन से ( घ ) हल्दी लगाने से
उत्तर- ( ग )
23. कुल की रक्षा किससे होती है ?
( क ) आचरण से / वृत्तेन ( ख ) धनेन
( ग ) वीरभावेन ( घ ) धावनेन
उत्तर- ( क )
24. गृहस्य श्रियः का ?
( क ) स्त्रियः ( ख ) भोजनम्
( ग ) बाल : ( घ ) आसन्दः
उत्तर— ( क )
25. अप्रिय किन्तु पथ्य के समान सत्य बोलने वाले कैसे प्राप्त होते हैं ?
( क ) सदैव ( ख ) कभी – कभी
( ग ) कठिनाई से ( घ ) सरलता से
उत्तर- ( ग )
26. पराक्रम किसको समाप्त करता है ?
( क ) अनर्थ को / गरीबी को ( ख ) धन को
( ग ) मित्रता को ( घ ) समाज को
उत्तर- ( क )
27. अच्छे व्यवहार से क्या नष्ट होता है ?
( क ) धन ( ख ) अशुभ लक्षण
( ग ) परिवार ( घ ) समय
उत्तर- ( ख )
28. ” विदुरनीति : ‘ किस प्रकार का ग्रन्थ है ?
( क ) व्यवहाररूप ( ख ) नीतिरूप
( ग ) प्रश्नोत्तर रूप ( घ ) समस्या रूप
उत्तर- ( ग )
7. नीतिश्लोकाः
… लघु उत्तरीय प्रश्न एवम् दीर्घ उत्तरीय प्रश्न …
परीक्षार्थियों के लिए निर्देश : – प्रश्नपत्र में लघु उत्तरीय प्रश्नों की संख्या पन्द्रह रहती हैं इनमें से किन्हीं आठ प्रश्नों के उत्तर लिखने हैं । प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है । शब्द सीमा 30-40 रहेगी ।
प्रश्न 1.’नीतिश्लोकाः ‘ पाठ का परिचय दें ।
उत्तरम् – ‘ नीतिश्लोकाः ‘ महर्षि व्यासरचित महाभारत के उद्योगपर्व के विदुरनीति से संकलित है । महाभारत युद्ध के आरम्भ में राजा धृतराष्ट्र ने अपने चित्त को शान्त करने के लिए मन्त्री विदुर से नीतिविषयक प्रश्न पूँछता है । उन्हीं प्रश्नों के उत्तर विदुरनीति के नाम से प्रसिद्ध है । यह ग्रन्थ गीता की तरह स्वतंत्र ग्रन्थ के रूप में प्रसिद्ध है । इसमें जीवन के बहुमूल्य उपदेश भरे पड़े हैं ।
प्रश्न 2. नरक के तीन द्वार कौन – कौन हैं ? अथवा , कौन – सा तीन दुर्गुण निश्चय ही त्याज्य हैं ।
उत्तरम – काम , क्रोध और लोभ ये नरक के तीन द्वार हैं । ये जिसके पास होते हैं उसका नाश हो जाता है । अत : इन तीनों का त्याग करना चाहिए ।
प्रश्न 3. कुल की रक्षा कैसे होती है ?
उत्तरम् – सदाचरण से कुल की रक्षा होती है । क्योंकि अच्छा व्यवहार और सत्कार्य करने वाला व्यक्ति निरन्तर अपनी प्रतिष्ठा को बढ़ाता है । इस प्रकार अच्छा आचरण करने वाला व्यक्ति न केवल अपने कुल की रक्षा करता है अपितु अपने कुल की प्रतिष्ठा को बढ़ाता भी है ।
प्रश्न 4. पण्डित किसे कहा जाता है ?
उत्तरम् – जिस व्यक्ति का कार्य सर्दी – गर्मी , भय आनंद तथा उन्नति – अवनति से प्रभावित नहीं होता है , उसे पण्डित कहा जाता है ।
प्रश्न 5. नीतिश्लोकाः पाठ के आधार पर ‘ मूढचेता नराधमः ‘ के लक्षणों को लिखें ।
उत्तरम् – जो व्यक्ति बिना बुलाए कहीं चला जाता है , बिना प्रश्न पूँछे उत्तर बोलता रहता है और अविश्वसनीय व्यक्ति पर विश्वास करता है , वह निश्चित रूप से मूर्ख चेतना वाला तथा मनुष्यों में नीच है ।
प्रश्न 6. अपनी प्रगति या ऐश्वर्य चाहने वाले को क्या करना चाहिए ?
उत्तरम् – अपनी प्रगति / ऐश्वर्य चाहने वालों को अधिक सोना , सर्वदा ऊँघना , भय , क्रोध आलस और विलम्ब से कार्य करने की प्रवृत्ति इन छ : दोषों का त्याग कर देना चाहिए ।
प्रश्न 7.किस प्रकार के वक्ता और श्रोता दुर्लभ हैं ।
उत्तरम् – अच्छा नहीं लगने वाला अर्थात् अप्रिय किन्तु उचित अर्थात् सत्य बोलने वाले तथा सुनने वाले लोग इस संसार में कठिनाई से मिलते हैं ।
प्रश्न 8 धर्म और विद्या की रक्षा कैसे होती है ?
उत्तरम् – सत्य मार्ग पर चलकर अपने कर्तव्य का पालन करने से स्वधर्म की रक्षा होती है तथा बार – बार अभ्यास करने से अर्थात् सुनकर , बोलकर , पढ़कर , लिखकर अभ्यास करने से विद्या का अर्जन तथा रक्षण होता है ।